मेवात इलाके में खेतों में चल रहा था अवैध देशी हथियार बनाने का काम, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया


भरतपुर. जिले के मेवात इलाके में अवैध हथियारों बनाने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अचानक दबिश दी। लेकिन इससे पहले ही भनक लगने पर आरोपी वहां से भाग निकले। लेकिन पुलिस ने अवैध हथियार और इन्हें बनाने के उपकरणों का जखीरा बरामद कर लिया। एसपी भरतपुर हैदरअली जैदी ने बताया कि जिले के कामां कस्बे में हरियाणा से लगती सीमा के मेवात इलाके में खेत में अवैध तरीके से देशी हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी।


इस पर डीएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में भारी सशस्त्र पुलिस बल के साथ कामां थाना क्षेत्र में बॉर्डर एरिया पर बसे गांव दांतका के जंगलों में भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। वहां सरसों खेत में संचालित हो रही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान खेतों से हथियार मिले। जिन्हें जब्त कर पुलिस ले आई। एसपी जैदी ने बताया कि इसके पहले भी यहां दबिश दी गई है। अवैध देशी हथियार बनाने वाले गिरोह के लोगों को पकड़ा भी है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के बदमाशों में हलचल मच गई। वे पहले ही भूमिगत हो गए।


रिपोर्ट व फोटो:सुरेंद्र सिंह कुशवाहा